देखिये वीडियो: और जब रो पड़े CM उत्तराखंड

Share your love

https://youtu.be/ejaIXtA0LEw

लोकजन टुडे, देहरादूनः प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत के असामयिक निधन से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उस वक़्त अत्यंत भावुक हो गए, जब उन्होंने पंत के साथ बिताए 30 साल की स्मृतियों का ज़िक्र किया। बुधवार देर रात जारी एक वीडियो में मुख्यमंत्री ने पंत की स्मृतियों को मीडिया से साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह महज 40 साल की छोटी उम्र में अपनी काबिलियात के बूते वे पहली अंतरिम विधानसभा के अध्यक्ष बने । फरवरी में बजट सत्र के दौरान बजट भाषण पढते हुए जब पंत बेसुध हुए, उस
वक्त का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उन्हें इसके बाद दिल्ली में संजय गांधी कैंसर इंस्टीटुयूट में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। टेस्ट के नतीजे आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मुझे बताया कि प्रकाश पंत को एडवांस स्टेज का कैंसर है, जो बहुत रेयर किस्म का है। बहुत चिंता हुई। जब उन्हें उपचार के लिए अमेरिका ले जाया जा रहा था तो एक रात पहले मैंने उनसे रात 11 बजे अस्पताल में मुलाकात की। तब प्रकाश पंत ने मुझे कहा, मैं अमेरिका से स्वस्थ होकर वापस लौटूंगा। आज उनके निधन की सूचना मिली, अब वह ज़िंदा नही, शव के रूप में लौटेंगे। ये बयां करते करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का गला रुंध गया और आंखों से आंसू छलक आए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *