दून मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण को पहुंची एमसीआई टीम

Share your love


लोकजन टुडे, देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण को पहुंची एमसीआई की टीम। कॉलेज परिसर व चिकित्सालय में कर रही निरीक्षण। कॉलेज की चतुर्थ वर्ष की होनी है मान्यता। गत वर्ष 19 सितंबर को एमसीआइ की टीम ने दून मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। इस दौरान टीम ने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, कॉलेज में फैकल्टी व संसाधनों की कमी आदि को लेकर नाराजगी जताई थी। कॉलेज प्रशासन का यह दावा है कि इस सभी  कमियों को दूर कर लिया गया है। बता दें, 2016 में दून मेडिकल कॉलेज को 150 सीट की मान्यता मिली थी। इस साल यहां चतुर्थ वर्ष के दाखिले होने हैैं। मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल की बात करें तो पहले साल 300 बेड के साथ इसकी शुरुआत की गई। अब चतुर्थ वर्ष की मान्यता के लिए 410 बेड का मानक है। अस्पताल का दायरा सीमित है और ऐसे में ये सारे बंदोबस्त करना बड़ी चुनौती रहा है। इसके अलावा फैकल्टी की कमी, जब—तब खराब होती मशीनें आदि भी अधिकारियों का सिरदर्द बढ़ाती रही हैैं। ऐसे में देखना यह होगा कि एमसीआइ का इस सबको लेकर क्या रुख रहता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *