दवा कम्पनी में केमिकल से झुलसे पांच कर्मचारी

हरिद्वार : सिडकुल की एक दवा फैक्ट्री में ज्वलनशील केमिकल से पांच कर्मचारी झुलस गए। दो कर्मचारियों की आंखों में केमिकल गिरने से उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की छानबीन चल रही है। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल की एकम्स कंपनी में दवाइयां बनाई जाती है। मंगलवार शाम केमिकल गिरने से पांच कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। इससे कंपनी में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों को आनन-फानन में नजदीक के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को कुछ लोगों ने यह सूचना दी कि कंपनी में धमाका हुआ है। जिससे पुलिस मौके पर दौड़ पड़ी। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने अपने नाम अवनीश कुमार, प्रशांत कुमार, सुनील कुमार, रोहित कुमार और सुरेश चंद्र बताएं हैं। पुलिस की एक टीम ने कंपनी जाकर भी छानबीन की।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *