टला बड़ा हादसा: बच गयी कई जान!

Share your love

https://youtu.be/8lU_03gi5-A

जहां चार धाम यात्रा के चलते आवाजाही एक विक्राल रूप ले रही है। वही सड़क का चौड़ीकरण न होना और रोड से सटे बिजली के पॉल कई तरह के हादसों को दावत दी रहे है। जिसके चलते हरिद्वार से लक्सर रोड पर अनेक प्रकार के हादसे हो रहे है। और कई बार तो हादसों के कारण राहगीर अपनी जान तक गंवा बैठते हैं। अभी बीते दो दिन पहले दिल्ली से ऋषिकेश जा रहे श्रद्धालुओ का टैम्पो ट्रेवेल्स अनियंत्रित होकर पलट गया था जिसमे मासूम बच्चो सहित कई यात्री घायल हो गए थे। वहीं बढ़ती ज आजही व लगातार दौड़ते बड़े वाहनो के चलते यहाँँ हादसे रुकने का नाम नही ले रहे है। आपको बता दें कि हरिद्वार से लक्सर हाईवे पर एक नया हादसा देखने को मिला है जिसमे हरिद्वार की और से आ रही एक आल्टो मारुति कार के सामने अचानक लक्सर की और से आ रहे डम्फर सामने आ गया जिससे आल्टो कार अपना आपा खो बैठी और अनियंत्रित होकर रोड़ से सटे खड़े एक बिजली के पॉल से टकरा गई जिसके चलते बिजली का पॉल कार के ऊपर जा गिरा गनीमत रही कि वाहन चालक सकुशल कार से बाहर आ गया मगर वही कार पूर्ण रूप से डेमीज़ हो गई। घटना की जानकारी लक्सर बिजली विभाग को दी गई घटना के घंटो बाद बिजली विभाग के कुछ कर्मचारीयो ने मौके पर पहुच कर कार से बिजली के पॉल को हटाया जिसके चलते आवाजाही पूर्ण रूप से सुचारू की गई।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *