ज्वेलर्स को गोली मारने के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें

Share your love

लोकजन टुडे, ऋषिकेशः वीर भद्र मार्ग विस्थापित क्षेत्र में रविवार की रात ज्वेलर्स वीरेंद्र सिंह चौहान को गोली मारकर घायल करने और लूट की घटना के खिलाफ नगर के स्वर्ण व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी है। विदित हो कि रविवार की रात करीब 8ः15 बजे विस्थापित क्षेत्र में साक्षी ज्वेलर्स के संचालक वीरेंद्र सिंह चौहान जब दुकान बंद करके लौट रहे थे तो दुकान के बाहर अज्ञात लोगों ने उन्हें पीछे से गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश उनसे बैग लूटकर ले गए। घटना की सूचना पर एसपी निवेदिता कुकरेती,एसपी देहात पदमेंद्र डोभाल रात में ही मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस की जांच में अब तक लुटेरों दो की संख्या में होने की जानकारी मिली है।इस घटना के खिलाफ नगर के स्वर्ण कारोबारियों में रोष है। ज्वेलर्स एसोसिएशन के आव्हान पर सभी स्वर्णकार व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखें। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे की मांग को लेकर सभी व्यापारी कोतवाली में आज पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *