जुआ खेलते दो लोग गिरफ्तार

Share your love


लोकजन टुडे, देहरादूनः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में जनपद मे अवैध नशेध जुआ के विरुद्द अभियान गतिमान है जिसमें अवैध मादक पदार्थो ध जुआ की रोकथाम व धरपकड एंव सड़क दुघर्टनाओ की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में चैकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया! उपरोक्त क्रम मैं 28अप्रैल 2019 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा कोतवाली विकासनगर क्षेत्र मे अलग अलग पुलिस टीमे बना कर क्षेत्र मे चैकिंग हेतु अलग अलग चयनित स्थानो पर रवाना किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा आम के बगीचे के पास खाली ग्राउंड गोकुलवाला मे दो अभियुक्त गण अरुण कुमार पुत्र चेतराम गुलेरिया निवासी गोकुल वाला पृथ्वीपुर विकासनगर संदीप कुमार पुत्र रंजीत सिंह निवासी अजीतगढ़ पृथ्वीपुर विकासनगर विकासनगर को ताश के पत्तो से बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये ताश के 52 पत्तो, व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों, बरामद ताश के पत्तो व नगदी के आधार पर थाना विकासनगर पर धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *