जिला अस्पताल के डॉक्टर पर रेफर करने के नाम पर पांच हजार रिश्वत मांगने का आरोप, हंगामा

Share your love

लोकजन टुडे, हरिद्वारः जिला अस्पताल में मरीज को रेफर करने के नाम पर चिकित्सकों पर 5000 रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर भाजपा मंडल के मंत्री रिनू चौधरी व अन्य कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ चंदन मिश्रा पर पैसा मांगने का आरोप लगाया। इसके साथ ही अस्पताल में मौजूद डॉ प्रणव पर मरीज के साथ आए तीमारदारों को धमकाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन अटल आयुष्मान योजना के तहत लाभ देने में पैसों की मांग करता है पैसा नहीं देने पर उपचार व मरीजों को रेफर नहीं किया जाता है। कार्यकर्ताओं ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री व अन्य स्तर पर रखने की भी बात कही।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *