जानिए सितारगंज सरस्वती विद्यामंदिर की कौन 6 छात्राएं रहीँ टॉपर !

Share your love

 

वी.ओ.- सितारगंज —सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की सुरभि गहतोड़ी ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल व नगर का नाम रोशन किया हैं। वह भविष्य में अच्छी इंजीनियर बनना चाहती हैं। सुरभि ने 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। सुरभि के गणित में 100, हिन्दी व साइंस में 99—99, अंग्रेजी में 98, सोशियल साइंस में 96 व संस्कृत में 85 अंक हैंं। उसने 500 में से 492 अंक प्राप्त किये। यहां खटीमा रोड निवासी सुरभि ने बताया कि वह भविष्य में बेहतर इंजीनियर बनना चाहती है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर खटीमा रोड से हुई। हाईस्कूल की परीक्षा की तैयारी के दौरान वह प्रत्येक विषय की एक—एक घंटा पढ़ाई करती थी।

उसने अपनी सफलता का श्रेय माता—पिता व गुरूजनों को दिया। उसके पिता घनश्याम चंद्र गहतोड़ी व्यवसायी व माता दीपा गृहणी है। उसका भाई हर्षित बीएससी कर रहा है जबकि बहन तनिष्का आठवीं में हैं। सुरभि के प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर उसके घर में खुशी का माहौल हैं। सभी एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उमराव सिंह इस बार मनराल ने सुरभि को बधाई दी हैं।सितारगंज सरस्वती विद्या मंदिर की 5 अन्य होनहार बालिकाओं ने भी स्टेट टॉप कर बाजी मारी है जिसमे ज्योति पाल पुत्री सुरेंद्र कुमार ने राज्य में 11वा जानकी बोरा पुत्री त्रिलोक सिंह बोरा ने 15 वा ,कुमकुम शर्मा पुत्री कृष्ण लाल शर्मा ने 19 वा ,शिवानी जोशी पुत्री कीर्ति बल्लभ ने 24 वा और शिवांशी यादव पुत्री रविन्द्र सिंह यादव ने 25 वा स्थान प्राप्त कर सितारगंज व अपने विद्यालय का मान बढ़ाया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *