जन सहयोग से बने देश के प्रथम फाइकस गार्डन में मैती की शुरुआत, नवदम्पति के हाथ।

Share your love


लोकजन टुडे : कार्तिक बिष्ट: रामनगर:

गढ़वाल सहित उत्तराखंड और देश विदेश में प्रसिद्ध हो चुके मैती आंदोलन की रामनगर में औपचारिक शुरुआत आज रामनगर फाइकस गार्डन में नवविवाहित वर-वधु द्वारा पौधा रोप कर की गई।

कल्पतरु टीम के वरिष्ठ सदस्य श्री कुबेर सिंह अधिकारी जी के ज्येष्ठ पुत्र मेजर प्रभात अधिकारी के शुभ विवाह के अवसर पर वर-वधु ने विधिवत रूप से पुत्रंजीवा (Putranjiva roxburghii) का पौधा रोपा। पौधरोपण के दौरान टीम कल्पतरु सदस्यों के अतिरिक्त वर-वधु के परिजन भी मौजूद थे। इस अवसर पर वर-वधु सहित उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। टीम मेंबर्स द्वारा आगन्तुकों को फाइकस गार्डन के बारे में बताया गया।

कल्पतरु टीम के सदस्य मितेश्वर आनंद ने बताया कि
मैती आंदोलन नब्बे के दशक में गढ़वाल में आरम्भ होकर उत्तराखंड सहित भारत व अनेक देशों में प्रसिद्ध हो चुका है। गढ़वाल में मैती को बाकायदा एक वैवाहिक संस्कार के रूप में मान्यता प्राप्त हो चुकी है। श्री कल्याण सिंह रावत मैती इस आंदोलन के प्रणेता हैं। यह आंदोलन मानवीय संवेदनाओं को विवाह जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक अवसर पर पर्यावरणीय सरोकारों से जोड़ने की अनूठी मिसाल है। हम पूर्णतः आशान्वित है कि भविष्य में मैती एक संस्कार का स्वरूप लेकर रामनगर में पर्यावरण संरक्षण के कार्य में बेहद कारगर सिद्ध होगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *