जंगली जानवर का मांस बेचते हुए शिकारी गिरफ्तार दो हुए फरार

Share your love

कुलदीप रावत

 

 

राजधानी देहरादून में वन विभाग की टीम के द्वारा जंगली जानवर का मांस बेचते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने राजधानी देहरादून  के शास्त्री नगर में दबिश देकर रंगे हाथों जंगली जानवर का मांस बेचते हुए पकड़ा है पकड़े गए युवक का नाम रोहित है जो वन अनुसंधान केंद्र मैं कार्य करता है आरोपी रोहित के दो अन्य साथी वन विभाग की टीम को आता देख मौके से फरार हो गए हैं जिन्हें पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम दबिश दे रही है आरोपियों के द्वारा सीमा द्वार के शास्त्री नगर में जंगली जानवर का शिकार कर उसका मांस बेचा जा रहा था वन विभाग की टीम मैं रवि जोशी जितेंद्र बिष्ट अंकुर शर्मा मोहन सिंह राजवीर के द्वारा यह छापेमारी की गई और मौके से एक शिकारी को गिरफ्तार किया गया पकड़े गए आरोपी का संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है साथ ही उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है

 

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *