चोरों के हौसले बुलंद! रमपुरा में बनी अस्थाई चौकी पर ही कर दिये हाथ साफ

Share your love

लोकजन टुडे: रुद्रपुर। चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की चोरों ने रमपुरा में बनी अस्थाई चौकी पर ही चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों से जब पुलिस की चौकी ही सुरक्षित नहीं बच सकती तो आम जनता पुलिस पर क्या विश्वास करेगी, जो अपने आप मे एक सवालिया निशान खड़े कर रही है। हालांकि बाद में पुलिस ने अपनी साख बचाने के तीन लोगों को हिरासत में लेकर खुलासा कर दिया। पकड़े गए आरोपियों में खेड़ा वार्ड संख्या 5 निवासी सगीर अहमद पुत्र अजीज अहमद, रम्पुरा वार्ड संख्या 3 निवासी अंशुल पुत्र भगवान सहाय व सद्दाम पुत्र साबिर निवासी पहाडगंज शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *