चीमा ने साधा सरकार पर निशाना
Share your love

रफ़ी खान:काशीपुर! काशीपुर से बीजेपी विधायक हरभजन सिंह चीमा ने क्षेत्र के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए निष्क्रिय करार दिया और साथ ही काशीपुर को अधिकारियों को ट्रेनिंग सेंटर तक बता डाला तो वहीं उन्होंने अपनी ही त्रिवेंद्र सरकार की जीरो टोलरेंस पर भी सवाल खड़े किए हैं !
भाजपा से काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने आज काशीपुर अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए अधिकारियों पर आरोप बढ़ते हुए कहा कि आज क्षेत्र में अधिकारी बिना पैसे के कोई काम करने को तैयार ही नहीं, अपको बतादे काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपने कार्यालय पर आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जहां उन्होंने काशीपुर को अधिकारियों का ट्रेनिंग सेंटर बताया है यानी उन्होने अधिकारीयो को नोसीखये बताते हुए काम कुछ करेंगे नहीं पेसे पूरे चाहिए। इस दौरान साथ ही उन्होंने अधिकारियों द्वारा विधायकों की अनदेखी करने का भी अधिकारियों पर आरोप मढ़ा है।
भाजपा विधायक चीमा ने प्रदेश सरकार के अधिनस्त सरकारी अधिकारियों पर जमकर निशाना साधा हुए कहा कि काशीपुर के सरकारी कर्मचारी और अधिकारी विधायकों की अनदेखी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसका नतीजा है काशीपुर में विधायक हरभजन सिंह चीमा द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही विधायक चीमा ने प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए काशीपुर को अधिकारियों का ट्रेनिंग सेंटर बनाने की बात भी कह डाली। उन्होंने कहा कि काशीपुर में उप जिला अधिकारी के पद पर काफी लंबे समय से ट्रेनिंग आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के अधिकारियों की नियुक्ति होने पर अधिकारियों और विधायकों के बीच जहां सामंजस्य की कमी बनी रहती है तो वही काम भी प्रभावित होता है।

Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
