लोकजन टुडे, उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा शुरू होते ही सरकार के स्वास्थ्य सुविधाएं चाक चौबंद करने के दावों की पोल खुलने लगी है। सरकार ने जहां पहले कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन आलम यह है कि यात्रा शुरू होने के तीन दिन के भीतर ही दो यात्रियों की हार्टअटैक से मौत हो चुकी है।
बताते चलें कि यमुनोत्री यात्रा पर आए अहमदाबाद निवासी एक यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई । दरअसल, जानकी चट्टी चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्र दास भाई पुत्र ईश्वरदास भाई निवासी महात्मा बसाठ गोडॉ हाउसिंग बोर्ड अहमदाबाद उम्र 57 वर्ष परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए थे धाम की यात्रा पूरी करने के बाद बुधवार को जानकी लौटे तो देर रात अचानक दर्द होने के बाद उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाकर भर्ती करवाया गया जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। अभी तक यमुनोत्री धाम की यात्रा में आए दो यात्रियों की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। इससे पहले भी कपाट खुलने के दिन ही यमुनोत्री धाम जा रहे एक हैदराबाद के यात्री बैकेंट रवि की हार्टअटैक से मौत हो गई थी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
