चारधाम यात्रा पर जा रहे टैंपो ट्रेवलर में लगी आग, डेढ़ दर्जन यात्री बाल—बाल बचे

Share your love


लोकजन टुडे, ऋषिकेशः चार धाम यात्रा पर जा रहे यात्रियों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर में अचानक आग लग गई। यात्रियों ने किसी तरह वाहन से बाहर कूद कर जान बचाई। यात्रियों का सभी सामान बस के साथ ही जल गया है।
जानकारी के मुताबिक गुजरात के सूरत से कुछ लोग चार धाम यात्रा के लिए आए थे। ;षिकेश से उन्होंने तीन टेंपो ट्रैवलर बुक किए। ;षिकेश से वाया मसूरी होते हुए यात्री गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए निकले थे। थानों—भोगपुर मार्ग पर बाला सुंदरी मंदिर के समीप अचानक टेंपो ट्रैवलर में आग लग गई। वाहन के अगले हिस्से की ओर से धुआं उठता देख चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। मगर आग इतनी भीषण थी कि देखते देखते आग की लपटें वाहन के भीतर भी आ गई। यात्रियों ने किसी तरह बाहर कूद कर जान बचाई। उन्हें अपना सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। वाहन चालक अनुराग ने बताया कि संभवतया शॉर्ट सर्किट हो जाने से वाहन में आग लगी है। उन्होंने बताया कि टेंपो ट्रैवलर में चालक समेत 13 यात्री सवार थे। पूरा सामान जल जाने से यात्री हैरान परेशान है। फिलहाल सभी यात्री मौके पर ही जमा थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *