चमोली और उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में लोग

Share your love


लोकजन टुडे, उत्तरकाशीः चमोली और उत्घ्तरकाशी जिले में एक बार फिर धरती डोल उठी। भूकंप आने से भयभीत स्थानीय लोग व यात्री घरों से बाहर निकले। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3ण्8 मापी गई। अभी तक जानमाल के नुकसान का कोई सूचना नहीं है।
शुक्रवार की रात करीब एक बजकर आठ मिनट पर चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए। इसका केंद्र जमीन में दस किमी अंदर रहा। वहीं, उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री हर्षिल क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप आने से भयभीत स्थानीय लोग व यात्री घरों से बाहर निकले। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी की सीमा से लगे चमोली जनपद में था। भूकंप की तीव्रता 3.8 माफी गई है। जिले में भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *