घास काटने गई महिला पर गुलदार का हमला, अधखाया शव बरामद

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे ग्रामीण क्षेत्र में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। रायवाला में सौंग नदी के किनारे घास काट रही कमला देवी (52 वर्ष) पत्नी हुकुम सिंह को गुलदार ने निवाला बना डाला। रायवाला में इस साल यह गुलदार के हमले की तीसरी घटना है। क्षेत्र में छह साल के भीतर गुलदार 24 लोगों को निवाला बना चुका है।
दरअसल, रायवाला में लंबे समय से आदमखोर गुलदार सक्रिय है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 11 बजे, साहबनगर निवासी कमला देवी दो अन्य महिलाओं के साथ घर से कुछ दूर सौंग नदी के किनारे घास—पत्ती लेने गई थी। इस दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। जब तक अन्य महिलाएं कुछ समझ पाती, तब तक गुलदार कमला देवी को उठा कर जंगल की तरफ ले गया।
महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया और अन्य लोगों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे और जंगल में कॉम्बिंग शुरू की। काफी खोजबीन के बाद महिला का अधखाया शव बरामद हुआ। रेंज अधिकारी श्ौलेंद्र नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्राम प्रधान ध्यान सिंह असवाल का कहना है कि गांव के आसपास काफी समय से गुलदार मंडरा रहा है। अब तक वह कई मवेशियों को मार चुका है। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *