
लोकजन टुडे: तनुज वालिया: लक्सरः क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में गन्ना कोल्हू मे लगी आग से लाखों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। लक्सर क्षेत्र के मुंडा खेड़ा खुर्द गांव निवासी धूम सिंह का गांव के बाहर गन्ना कोल्हू है गन्ना कोल्हू की भट्टी से निकली चिंगारी के कारण गन्ना कोल्हू में आग लग गई।तेज हवा के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया तथा गन्ना कोल्हू मे मौजूद गन्ना व अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची परंतु तब तक आग से सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।आग से दो लाख से अधिक का नुकसान होना बताया गया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
