क्या यही है अतिथि देवो भवः, विदेशी महिला के साथ उत्तरकाशी के होटल में शर्मनाक मामला!
Share your love

लोकजन टुडे, उत्तरकाशीः भले ही सरकार की ओर से यह नारा दिया गया कि अतिथि देवो भवः, लेकिन अफसोस की उत्तरकाशी के एक होटल में ठहरी ब्रिटिश महिला के साथ होटल में जिस प्रकार की व्यवहार किया गया है उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर हमारे होटलों में विदेशी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार होगा तो फिर दोबारा विदेशी मेहमान यहां क्यों आएंगे। हालांकि डीएम ने इस मामले में एसडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यों की समिति बनाकर जांच करने को कहा गया है। इसके अलावा गंगोत्री हाईवे की एक चौकी में तैनात इंस्पेक्टर को हटा दिया है।
बताते चलें कि शनिवार को ब्रिटिश महिला ने जिलाधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत की तथा होटल संचालक व पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए। होटल संचालक ने भी विदेशी महिला पर कमरा कब्जाने और गंगनानी में अन्य यात्रियों को परेशान करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने इस मामले की जांच के लिए एसडीएम के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी ने शनिवार को होटल संचालक तथा ब्रिटिश महिला के बयान भी दर्ज किए। मामला ब्रिटिश महिला का होने के कारण प्रशासन भी इसे गंभीरता से ले रहा है। इस मामले में अभी तक यात्रा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस दरोगा को गंगनानी से हटाया है।
जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 55 किलोमीटर गंगोत्री की ओर गंगनानी कस्बा आता है। यहां गर्मपानी के कुंड हैं, जहां यात्री स्नान करते हैं। 30 अप्रैल को गंगनानी के एक होटल में 57 वर्षीय डुलारी लिवोलिया मार्केल की एक ब्रिटिश महिला ने एक होटल में कमरा लिया। कुछ दिन कमरे पर रहने के बाद महिला ने कमरे को लॉक किया और कहीं चली गई। होटल संचालक का इस ब्रिटिश महिला से संपर्क न होने पर इस बीच होटल संचालक और एक पुलिस दरोगा ने बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति कमरे का ताला तोड़ा और उस कमरे से ब्रिटिश महिला का सामान हटाया। यह मामला जब पुलिस कप्तान तक पहुंचा तो विदेशी महिला की शिकायत से पहले ही गंगनानी में तैनात दरोगा को हटाया। जब तीन दिन पहले ब्रिटिश महिला लौटी तो उसने अपने कमरे का ताला टूटा देखा तो वह शिकायत करने के लिए जिलाधिकारी के पास पहुंची। जहां ब्रिटिश महिला ने होटल संचालक, अन्य कर्मचारियों व पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए।
वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कहा कि एक दरोगा को पहले ही हटा दिया है। कोई भी पुलिस कर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी डाण् आशीष चौहान ने बताया कि इस मामले में एसडीएम के नेतृत्व एक कमेटी गठित की गई है तथा कमेटी जांच कर रही है। जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। यह ब्रिटिश महिला इलाज कराने के लिए 2018 में धर्मशाला हिमाचल आई थी तथा घूमने के लिए उत्तरकाशी आई थी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
