कॉर्बेट के आसपास कैसे हो आजीविका
Share your love
कार्तिक बिष्ट
रामनगर

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को एक ब्रांड के रूप में प्रयोग करके किस तरह कॉर्बेट पार्क के आसपास के क्षेत्र में स्थायी आजीविका के अवसरों को सृजित किया जा सकता है। इस विचार पर आगे केदम बढ़ते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, हेस्को, राष्ट्रीय बीज निगम और आईसीआईसीआई फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास और कल्पतरु वृक्षमित्र के संयोजन में प्रयास- एक पहल Corbett Community Connect नाम से रामनगर के बनवारी बैंक्वेट हॉल में एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें कॉर्बेट पार्क के सीमावर्ती क्षेत्रों से अनेक स्टेकहोल्डर्स ने भाग लिया।
*प्रयास – एक पहल*
*Corbett Community Connect* नामक इस कार्यक्रम में पर्यावरणविद् पद्मश्री डॉ० अनिल जोशी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट, नेशनल सीड्स कारपोरेशन के चैयरमैन विनोद कुमार गौड़, कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के डायरेक्टर राहुल कुमार तथा आईसीआईसीआई फाउंडेशन के प्रेजिडेंट सौरभ सिंह तथा स्टेकहोल्डर्स ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का प्रयास आपसी संवाद के माध्यम से वर्तमान समस्याओं से समाधान की ओर बढ़ना था। लैंटाना से फर्नीचर निर्माण के विकल्प, गर्जिया मंदिर में स्थानीय फसलों से निर्मित प्रसाद, महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ब्रैंड कॉर्बेट का इस्तेमाल करते हुए उत्पाद निर्माण व मार्केटिंग जैसे कई विकल्पों पर बहुत सार्थक चर्चा हुई।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रामनगर संजय नेगी, वयोवृद्ध समाजसेवी संतोष मेहरोत्रा, प्रकृतिविद् इमरान खान, राजेश भट्ट, ए जी खान, पवलगढ़ प्रकृति प्रहरी के मनोहर मनराल, कॉर्बेट ग्राम विकास समिति कालाढूंगी के मोहन पांडेय, कॉर्बेट फाउंडेशन ढिकुली से डॉ हरेंद्र बरगली, दुर्गा ऑर्गेनिक्स, मनकंठपुर से सावित्री गरजोला,वन ग्राम समिति के एस लाल, हरेला शॉप रिंगोड़ा से बिमला महरा, ग्राम प्रधान सुंदरखाल चन्दनराम, शिवा महिला समूह गेबुआ से भावना बिष्ट, वेस्ट वारियर्स से मीनाक्षी सहित अनेक अन्य स्टेकहोल्डर्स समूहों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अलावा द गोट विलेज, मसूरी के संस्थापक रूपेश राय, चौबट्टाखाल से अनु पंत ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
इस अवसर पर अतिथियों को रामनगर के प्रसिद्ध आर्टिस्ट सुरेश लाल की बनाए चित्र व हल्द्वानी वन अनुसंधान केंद्र के रेंज अधिकारी मदन बिष्ट द्वारा लाये पौधे भेंट किये गए।
आशा है इस संवाद व परिचर्चा के आने वाले समय में सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
