कुमाऊं में अलग—अलग सड़क हादसों में तीन की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

Share your love

लोकजन टुडे, हल्द्वानीः उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में अलग—अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रुद्रपुर के लालपुर में हाईवे में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर में टकरा गई। हादसे में रम्पुरा निवासी दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक को रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात किच्छा की पुरानी गल्ला मंडी में धार्मिक आयोजन हुआ था।

इसमें भाग लेने के लिए रम्पुरा निवासी तीन युवक बाइक से किच्छा के लिए निकले थे। आधी रात को उनकी बाइक लालपुर के पास आइडिया कॉलोनी के सामने डिवाइडर से टकरा गई। वहां से गुजर रहे भाजपा नेता अजय तिवारी ने उन्हें जिला अस्पताल में पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने गोविंदा (30) और नोनी (25) निवासी मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल धर्मपाल को रेफर किया गया है। घटना के बाद से दोनों मृतक के परिवारों में कोहराम मचा है। गोविंदा किराने की दुकान में काम करता था। जबकि नोनी पेंटर था। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।

वहीं पिथौरागढ़ के गणाई गंगोली में सिमलता भिनगड़ी सड़क में रमोलाधार के पास मंगलवार की रात एक मैक्स गाड़ी यूके02टीए0465 गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गाड़ी मालिक ध ड्राइवर भगवती प्रसाद पुत्र गुसाईं राम ग्राम बैशाली उम्र 32 साल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दूसरा सवार प्रदीप कुमार पुत्र गणेश राम गंभीर रूप से घायल है। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई से अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *