कुख्यात के पुत्र ने की सुपारी किलिंग!
मंगलवार की रात सहस्त्रधारा रोड पर ताबड़तोड़ गोलिया बरसाकर मुज़फ्फरनगर निवासी महिला की हत्या कर दी गयी थी पुलिस इस घटना को अवैध सम्बन्धो को लेकर विवाद से जोड़ कर चल रही थी पुलिस को इस हत्याकांड से इस बात का अंदाजा लग गया था कि हत्या के पीछे पारिवारिक लोगो का हाथ हो सकता है और इसी कड़ी में विश्वस्त सूत्र बताते है कि मुज़फ्फरनगर के कुख्यात रहे बदमाश के पुत्र ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है ये वही बदमाश है जो कुछ दिन पूर्व ही हत्या के प्रयास में एनसीआर में दिल्ली क्राइम ब्रांच के हाथ चढ़ गया था और इसका पिता का नाम पश्चिमी उत्तरप्रदेश के बड़े गिरोह से जोड़ा जाता रहा है और अभी तीन वर्ष पूर्व ही उक्त बड़े बदमाश की ह्त्या कर दी गयी थी विश्वस्त सूत्र बताते है कि सुपारी किलर देहरादून की गलियों से ख़ासा जानकार है और वारदात के समय उक्त सुपारी किलर मुज़फ्फरनगर से २ लाख की एडवांस लेकर महिला की हत्या करने आया था सूत्र तो ये भी बताते है कि सुपारी किलर देहरादून के ही बोर्डिंग स्कूल से शिक्षा ले चूका है और हत्या की साजिश रचने वाले का मित्र भी है सूत्र बताते है हत्या के पीछे पारिवारिक कलेश एहम माना जा रहा है जिसकी वजह से महिला की हत्या को अंजाम दिलवाया गया पुलिस जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है लेकिन सूत्र ये भी बताते है कि सुपारी किलर की पहचान कर ली गयी है और जल्द ही बदमाश पुलिस के चंगुल में होगा…..पुलिस को ये निश्चित ही बड़ी कामयाबी हासिल हुई है इस घटना को खोलने के बाद पुलिस का मनोबल भी बढ़ना तय, बड़ी कार्यवाही के लिए लोकजन टुडे की पुलिस टीम को अग्रिम बधाई..
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
