काशीपुर पुलिस ने क्यों किया, जम्मू पुलिस से संपर्क।

Share your love

अजहर मलिक/लोकजन टुडे/काशीपुर।


काशीपुर । कोतवाली क्षेत्र के एक परिवार के पांच सदस्य वैष्णो देवी घूमने के लिए गए थे। शनिवार शाम से सभी सदस्यों से संपर्क टूट गया। इस पर पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने जम्मू कश्मीर पुलिस से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
आवास विकास निवासी बिहारी लाल ने रविवार को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा की एक जून को बेटा शैलेंद्र कुमार सिंह, पुत्र वधू रत्ना सिंह, पोता मौलिक व शिविज और पौती नभ्या वैष्णो देवी घूमने गए थे। वापस लौटते समय शनिवार को पुत्र वधू रत्ना का जम्मू बस स्टैंड से फोन आया। जिसने बेटा शैलेंद्र के कटरा में बिछड़ जाने की बात बताई। इसके बाद पुत्र वधू से भी संपर्क टूट गया। सुबह तक फोन ना लगने पर पीड़ित पिता ने पुलिस से तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई है। प्रभारी कोतवाल तपेश कुमार चंद ने जम्मू कश्मीर पुलिस से संपर्क कर परिवार के सदस्यों को ढूंढ निकालने का विश्वास दिलाया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *