कमसिन बच्चों ने की मिसाल कायम

Share your love

काशीपुर! कहते हैं अगर होसला हो तो बड़े से बड़े मुश्किल काम को भी आसान किया जा सकता है ऎसे ही बड़े काम को पूरा कर रहे हैं दो नवालिक व कमसिन बच्चे, स्थानीय मोहल्ला अल्ली खां के दो कमसिन बच्चों ने इस माह पवित्र रमजान के महीने में अब तक सभी रोजे रख कर मिसाल कायम करने की ठानी हुई है बच्चों का होसला देखकर जहा बड़े बुजुर्ग भी दाद दे रहे हैं तो वहीं हमऊम बच्चे दोनों बच्चों से सीख ले रहें हैं!

आपको बता दें पत्रकार रफ़ी खान के जुड़वां दस वर्षीय नवालिक बच्चे अहमद रज़ा खान और असरा इनायत ने इस झुलसा देने वाली भीषण गर्मी के मौसम में अब तक के सभी 26 रोजे रख कर उन बड़ो के लिए भी मिसाल कायम कर दी है जो शिद्दत की गर्मी से बचकर रोजे न रखने में बहाने तलाश करतें हैं, अपने में तमाम मासूमियत समेटे दोनों बच्चों का मानना है कि इस माह के साथ ही आगे भी मुसलसल पूरे रमजान महीने के रोजे रखे जाएंगे!

बच्चों के इस होसला को सराते हुए पूर्व शहर इमाम कारी अताउर रहमान, मुफ्ती जुल्फिखार खा नईमी, मुफ्ती मुनाजिर हुसेन(शहर इमाम काशीपुर)पूर्व चेयरमैन शमसुद्दीन, हसीन खा,अशरफ सिद्दीकी, मुशर्रफ हुसैन आदि ने मुबारकबाद पेश की है!

राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ रुद्रपुर।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *