और जब बाबा रामदेव बन गए किसान

Share your love


लोकजन टुडे, हरिद्वारःयोग गुरु बाबा रामदेव बुधवार को एक कुशल किसान के रूप में नजर आए। बाबा ने पतंजलि के खेतों में जाकर गेहूं की फसल काटी। योग गुरु बाबा रामदेव से बीते वर्ष सभी जाति वर्ग के सन्यासियों ने दीक्षा ली थी। यह सन्यासी पतंजलि में रहते हैं। धर्म और आध्यात्म के अलावा उन्हें खेती जैसे कार्यों में भी दक्ष किया जाता है। बुधवार को सन्यासी खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। उसी दौरान योग गुरु बाबा रामदेव की खेत पहुंचे और खुद फसल काट कर उन्हें बताया कि फसल कैसे काटी जाती है। गेहूं की फसल काटने के दौरान किन किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। फसल काटने के बाद खेत में ठूंठ खड़े रह जाते हैं, इससे बचने के लिए फसल कैसे काटनी चाहिए। बाबा ने एक कुशल किसान की तरह फुर्ती से फसल काटते हुए सन्यासियों को फसल काटने की दीक्षा दी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *