डीजी अशोक कुमार की पाठशाला में जिले के अधिकारी हुए फेल

Share your love

केस-1 पहली तस्वीर

सोमवती स्नान को लेकर हरिद्वार पहुंचे डीजी अशोक कुमार शहर में लगने वाले जाम को लेकर बेहद खफा नजर आए उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों को फटकार भी लगाई अशोक कुमार का कहना था कि मेले के दौरान जीरो जोन मैं जारी किए गए तमाम पासों को तत्काल निरस्त कर दिया जाए ताकि जीरो जोन में वाहनों की भीड़ न लगे उन्होंने कहा कि लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि मेले के दौरान जीरो जोन में धड़ल्ले से वाहन उसे नजर आए अशोक कुमार ने कहा कि हमेशा से मेले के दौरान जीरो जोन के तमाम पास निरस्त हो जाते हैं जिस कारण इस दौरान कोई भी चौपाया वाहन जीरो जोन में प्रवेश नहीं करता अशोक कुमार ने पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें मेले के दौरान व्यवस्था कैसे करनी है इसका भी कोई अंदाजा नहीं है

केस-2  दूसरी तस्वीर

अब आपको दिखते है हरिद्वार हाईवे की दूसरी तस्वीर जिसमे अशोक कुमार की दाहड़ का ही नतीजा था कि जो पुलिस कर्मी और सीपीयू रात ११ बजे तक सड़क पर रहती थी वही पुलिसकर्मी और सीपीयू आज रात २ बजे तक रुट डाइवर्ट और जाम से निजात दिलाने के प्रयास में लगी रही खबर लिखे जाने तक पुलिस सड़क पर वयवस्था बना रही थी ऐसा पहली बार हुआ कि हरिद्वार में रात२ बजे तक पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी हो

लेकिन डी जी अशोक कुमार के हौसले और सोच की जितनी तारीफ की जाये कम है आखिर उन्होंने पहल तो की.. और अपने अफसरों की क्लास भी खूब जमकर ली क्युकी उन्हें पता है जनता को जवाबदेही भी देनी है

वही अशोक कुमार से जब हमने बात की उनका कहना है कि मेरे द्वारा मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है और काफी तादाद में भीड़ आई हुई है इसलिए मेरे द्वारा यह बैठक की गई है कि किसी भी प्रकार से यात्रियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े हमारे द्वारा पूरे मेला क्षेत्र में फोर्स लगाई गई है जिस हिसाब से भीड़ आ रही है मुझे लगता है कि 35 से 40 लाख लोग सोमवती अमावस्या के स्नान पर गंगा स्नान करेंगे हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है ट्रैफिक व्यवस्था की क्योंकि इस वक्त एक ही सड़क है क्योंकि बाकी जगह फोरलेन का काम चल रहा है इसलिए ट्रैफिक हमारे लिए सबसे ज्यादा परेशानी का सबक बनेगा अगर ज्यादा भीड़ बढ़ती है तो हमारे द्वारा मंगलूर रुड़की में ही ट्रैफिक को रोकने की व्यवस्था की जाएगी

हरिद्वार में चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद ही जाम की भारी समस्या देखने को मिल रही है और सोमवती अमावस्या स्नान ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं क्योंकि पुलिस द्वारा लाख दावे किए गए थे कि उनके द्वारा जाम की समस्या से निबटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं मगर आज डीजी अशोक कुमार ने हरिद्वार पुलिस के दावों की हवा निकाल दी है और उनके द्वारा सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर यह व्यवस्था जल्द ठीक नहीं हुई तो कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *