एक करोड़ की लूट काण्ड: एसटीएफ ने कोर्ट में लगाई ३ दिन के रिमांड की अर्जी
Share your love

लोकजन टुडे:-एक करोड़ की लूट मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती नज़र आ रही है अब तो एसटीएफ ने भी लूट काण्ड के आरोपियों से बरामदगी को लेकर योजना के तहत देहरादून के एसीजीएम कोर्ट में पुलिस कर्मियों से रकम और बैग बरामद कराने को लेकर ३ दिन की रिमांड लेने के लिए अर्जी लगा दी है एसटीएफ ने अगर रिमांड के दौरान उक्त बैग और रकम बरामद कर ली तो निश्चित रूप से पुलिस कर्मियों की मुश्किलें सजा दिलाने के लिए काफी होगी लेकिन अगर गौर करे तो इस मामले में लोकजन टुडे ने पहले ही सूत्रों के हवाले से आप सभी पाठको को इस बात से अवगत करा दिया था कि उक्त बैग की अगर बरामदगी भी हो गयी तो भी रकम की बरामदगी नहीं होगी क्यूंकि इस चर्चित और अजीबो गरीब लूटकांड में जिससे लूट हुई उसे भी नहीं पता था कि उक्त बैग में रकम है भी की नहीं लेकिन जिस आरोपी शर्मा ने पीड़ित को बैग में १ करोड़ की रकम बताकर पीड़ित की गाड़ी में रखवाया था, उस पीड़ित द्वारा उस समय बैग को न तो खोलकर देखा गया और न ही आरोपी शर्मा ने बैग में रखी रकम दिखाई थी और जब पीड़ित रकम लेकर उस स्थान से ५०० मीटर ही दूर निकला था कि तभी पहले से चौकन्ने फर्जी अधिकारी बनकर असली पुलिस वालो ने उक्त पीड़ित को न सिर्फ धमकाया बल्कि उसकी गाड़ी में रखा बैग के साथ उसे भी अपने साथ गाड़ी में जबरदस्ती बैठा लिया और कुछ दूर जाकर उसे रास्ते में छोड़ कर फरार हो गए…लोकजन टुडे ने आप सभी पाठको को ये भी पहले बता दिया था कि इस पुरे मामले में एसटीएफ इन आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा भी दर्ज करेगी और हुआ भी ऐसा ही…लेकिन आपको यहाँ बता दे कि हमारे विश्वस्त सूत्र बताते है कि एसटीएफ भी इस बात को जान चुकी है कि वो रकम इन आरोपियों से बरामद नहीं करा सकते है लेकिन बैग बरामदगी के बाद एसटीएफ आरोपियों पर लूट की मंशा से पीड़ित को लूटने और अपहरण करने पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखेगी और वही दूसरी तरफ विश्वस्त सूत्र ये भी बता रहे है कि आरोपी भी इस बात से आश्वस्त है कि जब रकम ही नहीं दी तो लूट कैसी और कैसे एसटीएफ रकम बरामद करेगी लेकिन एसटीएफ आरोपियों पर लूट की मंशा और अपहरण का मुकदमे को मजबूत करने के लिए ही रिमांड की अर्जी दी है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
