एक्सक्लूसिव: भारी बारिश से बही दुकानें, बदरीनाथ हाइवे कई जगह बंद

Share your love

चमोली: मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तो वहीं चमोली में बारिश का कहर देखने को मिला है। रात भर हुई बारिश से चमोली जिले के कई स्थानों पर रह रहे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भारी बारिश के चलते एनएच में कई जगहों पर पहाड़ी गिरने से भारी मलवा व बोल्डर आने से बद्रीनाथ मार्ग अभी बंद हैं।

https://youtu.be/2SdNYKzvQ2w

रात भर हुई मुश्लदार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। वहीं बदरीनाथ हाइवे पेनी, सेलंग, लामबगड़, हनुमान चट्टी के पास मलवा आने से बंद हो गया है। जिसके चलते प्रशासन ने यात्रियों को जोशीमठ, गोविंदघाट, बदरीनाथ, पीपलकोटी, और चमोली में रोक दिया है।

https://youtu.be/AYE2zODXKYE

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक पेनी सेलंग के निकट खनोटी नाले में मलवा व भारी पानी आने से दुकानें व खोखे बह गए हैं। तो वहीं जेसीबी मशीनों द्वारा सड़को को खोला जा रहा है। वहीं जिले में ऐसी कई पकडंडियां हैं जो मलवा आने से बंद हैं बावजूद इसके लोग जान को जोखिम में डालकर आवाजाही कर करे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *