ऋषिकेश डिप्टी सीएमओ और तहसीलदार के साथ आई टीम ने नगर के दो अल्ट्रासाउंड और दो निजी चिकित्सालय में औचक निरिक्षण

Share your love

ब्रेकिंग ऋषिकेश:चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग देहरादून की डिप्टी सीएमओ डॉ वंदना सेंमवाल और तहसीलदार रेखा आर्य के साथ आई टीम ने नगर के दो अल्ट्रासाउंड और दो निजी चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीनों की जांच की। बुधवार को पीसी पीएनडीटी देहरादून की टीम ने देहरादून रोड स्थित पुरी संजीवनी क्लिनिक, सोनम अल्ट्रासाउंड, शिवालिक अल्ट्रासाउंड और निर्मल चिकित्सालय में पहुंच कर अल्ट्रासाउंड मशीनों की जांच की। डिप्टी सीएमओ डॉ वंदना सेमवाल ने कुछ अल्ट्रासाउंड सेंटर में आने वाले मरीजों से बात कर उनकी आईडी जांची। उन्होंने अल्ट्रासाउंड संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो मरीज सेंटर में आया है उसी की वास्तविक आईडी पर अल्ट्रासाउंड किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं होता है तो अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सभी केंद्रों की जांच पूर्ण होने के बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी। टीम में जिला समन्वयक ममता बहुगुणा ,राजकीय चिकित्सालय की डॉ निधि उपाध्याय आदि शामिल रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *