उत्तरकाशी में वाहन खाई में गिरा, पांच लोग घायल

Share your love

 

लोकजन टुडे, उत्तरकाशीः उत्तरकाशी को तड़के एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 40—50 फीट नीचे गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक आज तड़के तीन बजकर 15 मिनट पर वाहन संख्या यूपी 32 ईयू 2191 तुनाल्का ऐजेंसी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 40—50 फीट नीचे गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। बताया गया कि बड़कोट से नौगांव की ओर जा रहा था। वाहन में वाहन चालक सहित 05 लोग सवार थे। जिसमें दो गंभीर तथा तीन सामान्य रूप ये घायल हुए हैं।

दो घायल हायर सेंटर रिफर

थाना बड़कोट पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी नौगांव में उपचार हेतु लाया गया। दो को प्राथमिक उपचार के पश्चात हायर सेंटर देहरादून के लिये रेफर किया गया है।

घायलों का विवरणः

प्रकाश पुत्र विश्वनाथ 42 वर्ष निवासी बडसंग बोनी गुलदार पेट चनमन्ना कितुर कर्नाटक। (रैफर देहरादून)

अन्नपूर्णा प्रकाश हिरेमट 32 वर्ष, उपरोक्त

विश्वनाथ शिवशंकर अय्यर हिरेमट 72 वर्ष, (रैफर देहरादून)

प्रेमा विश्वनाथ हिरमेट 68 वर्ष

राजू पुत्र हरगोविंद सिंह, 35 वर्ष, निवासी—कुशालपुर मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश। (वाहन चालक)


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *