बड़े ट्रांसपोर्टरों की सेटिंग गेटिंग
Share your love

लोकजन टुडे: तनुज वालिया: हरिद्वार:
गाड़ियों की कमी के चलते नहीं कर पा रहे चार धाम यात्रा बुकिंग….
उत्तराखंड की सबसे प्रमुख और व्यापार के मामले में जीवनदायिनी कही जाने वाली चार धाम यात्रा शुरू हो गई है हर साल इस यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं इस यात्रा पर उत्तराखंड के लाखों लोगों का व्यवसाय निर्भर करता है लेकिन इस बार सरकार की नई नीति के चलते ट्रैवल्स व्यवसायियों के साथ साथ अन्य व्यवसाय करने वाले लोगों के भी रोजी रोटी पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है विगत वर्षों तक हरिद्वार से बाहर की टैक्सी गाड़ियां भी चार धाम के लिए जाया करती थी लेकिन इस बार उन्हीं बाहरी वाहनों को ग्रीन कार्ड दिया जा रहा है जिसकी गाड़ियों की पैसेंजर लिस्ट साथ चस्पा हुई हो यानी केवल उन्हीं गाड़ियों को चार धाम यात्रा का परमिट दिया जा रहा है जो बाहर से सवारियां लेकर आ रहे हैं और उन्हें बॉर्डर की चेक पोस्ट पर चेक करवा रहे हैं
ऐसे में हरिद्वार के टैक्सी संचालकों की मनमानी अभी से शुरू हो गई है उन्होंने उत्तराखंड की गाड़ियों के मार्फत मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है जो बाहर की टैक्सी ₹4000 में यात्रा पर चढ़ती थी उसका स्थानीय टैक्सी वाले 6 से ₹7000 वसूल रहे हैं सरकार की इस मनमानी का खामियाजा तीर्थ यात्रियों और उन ट्रैवल्स व्यवसाईयो को भुगतना पड़ रहा है जिनके पास खुद की गाड़ियां नहीं है। अब स्थानीय ट्रैवल्स व्यवसायियों का एक बड़ा गुट चार धाम यात्रा के बहिष्कार का मन बना रहा है यदि ऐसा होता है तो आने वाले दिनों में बाहर से आने वाले यात्री या तो कुछ ट्रैवल्स वेबसाइट ओं के हाथों जमकर लुटे जायेंगे या फिर यात्रियों को चार धाम यात्रा जाने के लिए कई कई दिन इंतजार करना पड़ेगा
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
