आग से धधक रहे हैं जंगल, चैन की नीद सो रहा है वन विभाग

Share your love

लोकजन टुडे, रQद्रप्रयागः तमाम प्रयासों के बावजूद जंगलों की आग थमने का नाम नहीं ले रहे है। मंगलवार को भी सुबह से ही रQद्रप्रयाग जनपद में जिलाधिकारी कार्यालय से सटे क्षेत्र में उमरानारायण के जंगलों में भी सुबह से ही आग से जंगल धधक रहे हैं। इसके बाद मंदिर में भागवत कथा करा रहे ग्रामीणों ने आग बुझाने का भी प्रयास किया। रूद्रप्रयाग के जंगल इन दिनों धूॅ—ध्ॉू कर जल रहे हैं कई हजार हेक्टयर जंगल जल कर राख हो गये है। अरबों की वन सम्पदा राख में खाक हो चुकी है। वहीं रूद्रप्रयाग वन विभाग चैन की नींद सो रहा है मीडिया के सवालेां के जबाब देने के लिए ही कोषों दूर खडा है और सवालों के जबाब देने में अक्षम हो रहा है आग ग्रामीण इलाकों में पहॅूच रही है। रूद्रप्रयाग के पास उमरानारायण मंदिर के पास इन दिनों भागवत चल रहा हैं लेकिन आग ने एैसा तांडव मचा रखा है कि लोग भागवत कथा सुनने के बजाय आग बुझाने में लगें हुए है। लेकिन जंगल की आग ऐसी फैल रही है कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा हैं। आग से जहां चारों ओर धुआं ही धुआ फैल रहा है। वहीं सांस लेने में काफी दिक्कतें हो रही है। जिला अस्पताल में बडी संख्या में मरीज पहॅॅूच रहे हैं।डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *