अपने इन साथी को भूल गए नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण में बुलाना
Share your love
भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे नरेंद्र मोदी भाई आज अपनी दूसरी बड़ी पारी का आगाज करने जा रहे हैं उनके इस शपथ ग्रहण समारोह में देश ही नहीं दुनिया के कई बड़ी हस्तियां शामिल होने जा रही है उत्तराखंड से भी 2 दर्जन से अधिक बड़े नेता आज होने जा रहे उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली पहुंच चुके हैं लेकिन लगता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक पुराने साथी को भूल गए जी हां हम बात कर रहे हैं तब की जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री ही नहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भी नहीं हुआ करते थे सन 1998 की बात है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तब के समय में उत्तराखंड के प्रभारी हुआ करते थे अब यह सवाल उठना लाजमी है कि उत्तराखंड की 9 नवंबर 2000 को बना फिर 1998 में कैसे नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के प्रभारी बन गए दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने राज्य गठन से पहले ही उत्तराखंड को अलग प्रदेश घोषित कर दिया था तब के दौर में भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के संगठन मंत्री हुआ करते थे और दयाशंकर तब त्रिवेंद्र सिंह रावत के पर्सनल ड्राइवर हुआ करते थे उस वक्त नरेंद्र मोदी जब भी उत्तराखंड आया करते थे तो दयाशंकर की ही मांग किया करते थे आज दया शंकर झा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में ना बुलाने से थोड़ा सा नाराज हैं वह कहते हैं कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत बड़ी शख्सियत बन गए हैं इसलिए उन्हें मेरा ध्यान नहीं वरना एक जमाना था नरेंद्र मोदी जबकि उत्तराखंड आया करते थे और कहीं जाया करते थे दयाशंकर ही उनकी पहली पसंद हुआ करता था
आज दयाशंकर जा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चाय बनाने का काम करते हैं और अपनी एक छोटी सी कैंटीन चलाते हैं और चाय बना कर ही अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं वह अपने आप में गर्व महसूस करते हैं और कहते हैं कि मुझे बहुत खुशी है मैंने उनके साथ इतने लंबे समय तक कार्य किया है आज वे इतने बड़े पद पर चले गए हैं और देश की शपथ लेने जा रहे हैं इस शपथ ग्रहण समारोह में मैं गया नहीं या यूं कहें कि मुझे उन्होंने बुलाया नहीं लेकिन फिर भी मुझे खुशी है कि मैंने उनके साथ काफी लंबे समय तक काम किया
रिपोर्ट कुलदीप रावत देहरादून
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
