अन्तरिक्ष विज्ञान पर कार्यशाला का आयोजन 08 मई को

Share your love

यूसेक और इसरो से जुड़े वैज्ञानिक विद्यार्थियों से होंगे रूबरू
लोकजन टुडे: कार्तिक बिष्ट रामनगर:

रामनगर उत्तराखंड अन्तरिक्ष उपयोग केंद्र यूसेक और इसरो से जुड़े भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान के तत्वावधान में आठ मई को एक कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है, जिसमे उत्तराखंड प्रदेश में प्राकृतिक संपदाओं के संरक्षण और प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन में अन्तरिक्ष प्रौद्यौगिकी की भूमिका पर रोशनी डाली जाएगी. कार्यशाला में इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ प्रकाश चौहान मुख्य अतिथि होंगे, वह भारत के चंद्रयान मिशन से जुड़े अन्तरिक्ष वैज्ञानिक हैं. इसके अलावा उत्तराखंड अन्तरिक्ष उपयोग केंद्र के निदेशक डॉ एमपीएस बिष्ट और अन्य वैज्ञानिक कार्यक्रम में पहुचेंगे.
कार्यशाला में इंटर कॉलेजों व महाविद्यालय के छात्रों के अलावा वन विभाग के कार्मिक, नेचर गाईड और अन्य सरकारी विभागों के लोग भाग लेंगे. यह कार्यक्रम गैस गोदाम रोड स्थित नगरपालिका सभागार में सुबह नौ बजे से शुरू होगा. नगर में पहली बार हो रहे इस कार्यक्रम के जरिये भारत में अन्तरिक्ष तकनीक की अहमियत की जानकारी मिल सकेगी.


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *