अपराधियों के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर पुलिस की लगातार धरपकड़ जारी, इस बार सटोरिया चढ़ा हत्थे !
Share your love

संवाददाता: करन सहगल
देहरादून: राजधानी में आपराधिक और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस को एक और सफलता मिली है। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने महबूब कॉलोनी क्षेत्र से अवैध रूप से सट्टा लगवा रहे एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 सितंबर 2026 को पटेलनगर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सट्टेबाजी की सूचना मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने महबूब कॉलोनी में दबिश दी और अभियुक्त वाजिद पुत्र स्व. नईम खान, निवासी ब्रह्मपुरी निरंजनपुर, कोतवाली पटेलनगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से सट्टेबाजी में प्रयुक्त एक सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 3,640 रुपये की नगदी बरामद की है। इस संबंध में कोतवाली पटेलनगर में अभियुक्त के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल सौरभ कुमार और कांस्टेबल संजीव कुमार शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
