अद्भुत: अवैध खनन पर बाइक से छापेमारी
Share your love

कार्तिक बिष्ट
रामनगर
तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज में पिछले कई समय से अवैध खनन की शिकायत पर वन क्षेत्राधिकारी संतोष पंत द्वारा कार्यवाही की गई जिसमें दो डम्फर अवैध खनन करते पकड़ कर सीज कर दिए रेंजर संतोष पंत ने आज खनन माफियाओं व उनके फील्डरों को चकमा देकर यह कार्यवाही की है। बताते चले कि रेंजर संतोष पंत पर दो रेंजों का कार्यभार है खनन माफिया बेखोफ होकर अवैध खनन करते है और जुबा पर पंत का नाम आते ही उनके छक्के छूट जाते है पंत द्वारा अवैध खनन में पकड़े वाहनों से करोड़ो रूपये का राजस्व भी विभाग के लिए जमा किया गया है रेजर पंत वन विभाग में आने से पूर्व पुलिस में थे और राज्य की एंटी माइनिंग टीम के सदस्य भी रहे है यही वजह है की पंत खनन माफियाओं पर भारी पड़ते है। आज सुबह ही संतोष पंत अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने आए और वही से बाइक में सवार होकर बैलपड़ाव रेंज से जंगलों के रास्ते रामनगर रेंज पहुचे तब तक माफियाओं को उनके आने की भनक लग चुकी थी और गाड़िया भागने लगी तभी वनक्षेत्राधिकारी ने समय की नजाकत को देखते हुए अवैध खनन से भरी दो गाड़िया पकड़ ली और अपनी विभागीय दलबल को भी मौके पर बुलाकर कार्यवाही कर डाली पंत को नदी में देख माफियाओं सख्ते में आ गए और हड़कंप मच गया रेंजर पंत के मुताबित आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
