अंबानी ने चंदन और केसर के लिए किए दान 2 करोड़ रुपए, किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन

Share your love

लोकजन टुडे, चमोलीः प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम पहुँचकर भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर पूरे भारत वर्ष की कल्याण की कामना की।वे अपने पुत्र अनंत अंबानी के साथ बदरीनाथ मंदिर परिसर में पहुँचे।जहा पर मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीड़ी सिंह और धर्माधिकारी भुवन चन्द्र उनियाल ने फूल मालाओ से मुकेश अंबानी और उनके पुत्र की जोरदार स्वागत किया।मंदिर परिसर में मुकेश अंबानी और उनके पुत्र अनंत अंबानी ने गीता पाठ पूजा में भाग लिया।पुरे भारतवर्ष की कल्याण की कामना कर अपने परिवार के लिये भगवान बदरीनाथ से कुशलता की कामना की।मुकेश अंबानी सुबह 9 बजे बदरीनाथ धाम  पहुँचे। उन्होंने मंदिर समिति को 2 करोड़ रूपए बदरीनाथ धाम के लिये चन्दन और केसर खरीदने के लिए दिये।और उन्होंने मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी से तमिलनाडु में चन्दन का पेड़ लगाकर इसके बाद वही चंदन बदरीनाथ धाम में देने की बात कही।वही मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने फ़ोन के माध्य्म से उनका स्वागत किया और अक्टूबर माह में दोबारा बदरीनाथ धाम आने का न्योता दिया।इसके बाद वे केदारनाथ के दर्शनों के लिए रवाना हुए। इसके बाद मुकेश अंबानी ने केदारनाथ के दर्शन किए। लगभग एक घंटा रहे धाम में। 11ः15 पर देहरादून के लिए रवाना।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *