मंडी समिति ने अपनाया “केजरीवाल फॉर्मूला”

Share your love

रिपोर्ट- करन सहगल

लॉकडाउन के चलते निरंजनपुर मंडी समिति ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का “ट्रैफिक कण्ट्रोल फॉर्मूला” अपनाया है । जी हाँ मंडी समिति ने भी इवन-ऑड फार्मूला अपनाने का फैसला किया है जो क़ि सोमवार से लागू कर दिया जायेगा । सोमवार से निरंजनपुर मंडी में सोमवार से एक दिन ईवन और एक दिन ऑड नंबर वाहनों को प्रवेश मिलेगा । नई नीति के अनुसार रिटेल कारोबारियों को तथा किसानो को एक दिन में केवल एक घंटे के लिए पास जारी किया जायेगा । दोनों को अलग-अलग समय पर खरीददारी करने आना होगा ।

मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि यह फैसला इसीलिए लिया गया ताकि मंडी के अंदर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके । यह भी बताया गया कि मंडी में एक दिन में अधिकतम एक हजार लोगों को ही प्रवेश दिया जायेगा । शर्मा ने बताया कि अभी आढ़तियों और किसानों के पास खुद को इस चीज़ के लिए तैयार करने के लिए इस चार दिन का समय है। इस दौरान वह व्यवस्था को समझ लें और खुद को तैयार कर लें। मंडी समिति ने हर घंटे के लिए अलग-अलग पास जारी करने का निर्णय लिया है । इससे मंडी में ज़्यादा लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *