प्रशासन ने चारधाम टर्मिनल से अवैध खोखे हटाए

Share your love


लोकजन टुडे ऋषिकेशः चार धाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में नगर निगम की टीम ने अवैध रूप से लगाए गए खोखो के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक खोके जेसीबी की मदद से तोड़ दिए गए। नगर निगम की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा। दुकान के भीतर रखे सामान को सुरक्षित निकालने के लिए व्यापारी परेशान नजर आए। परिवहन निगम स्टैंड के समीप अवैध रूप से लगे एक खोके कि स्वामी ने मुख्य नगर आयुक्त को जेल भेजने की धमकी तक दे डाली। निगम की टीम ने उक्त स्थल से पक्की दीवार तोड़ दी।अभियान जारी रखा गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *