पूरे विश्व भर में आज नो टबैको डे मनाया जा रहा है

Share your love

 

पूरे विश्व भर में आज नो टबैको डे मनाया जा रहा है इसका मुख्य उद्देश्य लोगो को और खास कर युवा वर्ग को तम्बाकू सेवन से पैgदा होने वाली जानलेवा बीमारियों के बारे में जागरूक करना होता है साथ ही तम्बाकू सेवन के नियम एव कानून भी जानकारी दी जाती है। इसी क्रम के चलते उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेस क्लब में कंजूमर वाईस व भारतीय मानव कल्याण समिति द्वारा तम्बाकू निषेध कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में राज्यमंत्री धन सिंह रावत शामिल हुए और कार्यक्रम में आए स्कूल और कॉलेज के बच्चों को संबोधित करते हुए तम्बाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया और उनसे निवेदन करके हुए कहा कि वह स्वंय तम्बाकू से दूर रहे व अपने आस पास रहने वाले लोगो को भी इससे होने वाले खतरों से अवगत कराएं, उन्होंने कहा कि तम्बाकू से निजात दिलाने के लिए हमे इस तरह के कार्यक्रम को बढ़ावा देना चाहिए और लोगों को समय समय पर जागरूक करते रहना चाहिए। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने कहा कि वह इन बातो को अपने दैनिक जीवन मे अपनाएंगे और अपने मोहल्ले व परिवार में रह रहे लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे और उन्हे इस खतरनाक नशे से मुक्ति दिलाने की भरपूर कोशिश करेंगे।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेविका रमनप्रीत कौर जो अपने आप में एक महिला शक्ति हैं जो कि निशुल्क में गरीब व असहाय बच्चों को किताबे मुहैय्या कराती हैं वो भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई।

प्रेस क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में शिव प्रसाद ममगाईं ((उपाध्यक्ष चारधाम विकास परिषद्) लोक गायिका कल्पना चौहान, रमेश भट्ट, नरेंद्र सिंह, रजनी जोशी, लक्ष्मी धोण्डियाल, ललित मोहन जोशी, गिरीश पहाड़ी, अब्बू रावत,नरेश, सीमा डोबाल, किशोर रावत समेत कई लोग शामिल रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *