पुलिस की जान मान और सम्मान का दुश्मन बनता जा रहा अवैध खनन
Share your love

कुलदीप रावत

जीरो टॉलरेंस की सरकार में सुरक्षित नहीं है पुलिस भी अवैध माफिया खनन सरकार पर इतना भारी पड़ रहा है कि पुलिसकर्मियों की जान मान और सम्मान का दुश्मन बन बैठे है अभी पिछले दिनों देहरादून के विकासनगर में पुलिस के सिपाही को खनन कर्मियों के द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलने का प्रयास किया गया वही उत्तराखंड पुलिस के एक दरोगा को खनन कर्मियों को रोकने पर तबादला थमा दिया गया आखिर क्यों उत्तराखंड में पुलिस की जान और सम्मान का दुश्मन बन बैठा है यह खनन

फोटो शाहिद हुसैन दरोगा
अवैध खनन पर अधिकारियों के हवाई दावे।।।
अवैध खनन पर कार्यवाही करना दारोगा को पड़ा महँगा।।।
आखिर कहा गई मित्रता सेवा सुरक्षा की निष्ठा ?
प्रदेश भर में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के दावे यू तो सभी अधिकारी पूरी ईमानदारी से करते है लेकिन ईमानदारी से आदेशों का पालन करने वालों का महकमा ही दुश्मन बना बैठा है अब इसे नेताओं का दबाव कहे या रिश्वत की ताकत इस बात से तो बेताल घाट के थानेदार साहब ही पर्दा उठा सकते है जो दारोगा को विधायक का हवाला देते हुए अवैध खनन के डंपरों पर कार्यवाही करने से रोक रहे है बरहाल नैनीताल जिले में अवैध खनन करने वाले माफियाओं से पुलिस की सांठगांठ के खेल का ऑडियो क्लीप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तैनात दारोगा सादिक को अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करने से स्थानीय थानेदार रोहताश सागर के द्वारा रोका जा रहा है सोशल मीडिया पर दारोगा और थानेदार के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है जिसनें मित्र पुलिस की कार्यशैली को सवालों में खड़ा कर दिया है
अवैध खनन से लदे ट्रैकों को पकड़ने से मना किया गया लेकिन जब दारोगा नही माना तो ऐसा न करने की कीमत दारोगा सादिक को चुकानी ही पड़ी जिसके बाद सादिक का ट्रांसफर नैनीताल से बागेस्वर कर दिया गया इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि खनन माफियाओं की पहुँच कितने ऊपर तक है और इस घटना ने ये भी साबित कर दिया कि पुलिस किसकी उंगलियों पर चल रही है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
