नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री पहुंचे यहां

Share your love

कुलदीप रावत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बीजेपी देशभर में इस सप्ताह को ‘सेवा सप्ताह’ के रुप में मना रही है. जिसको लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शनिवार को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। और अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना साथ ही उन्हे फल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल में डॉक्टरों से मुलाकात भी की. साथ ही व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
मरीजों से मुलाकात के बाद सीएम रावत ने कहा की ‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन देश व समाज की सेवा के लिए समर्पित है। इसलिए हम उनके जन्मसप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *