Exclusive दरोगा की माँ से पर्स लूटा!

लोकजन टुडे

उत्तराखंड पुलिस के दरोगा की मां का राजपुर रोड पर दिन दहाड़े पर्स लूट लिया गया। वारदात के वक्त दरोगा की माँ शादी में जाने के लिए राजपुर रोड पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच सचिवालय से लगते प्लाट में लगी बड़ी झाड़ियों से अचानक एक युवक ने महिला पर हमला बोल दिया महिला इतने में कुछ समझ पाती की पलक झपकते ही लुटेरा पीछे से पर्स लूटकर वापस झाड़ियों में जा घुसा और भाग गया। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने घंटों तक झाड़ियों में कांबिंग की, लेकिन आरोपी का कुछ सुराग नहीं लग पाया।
ऊर्जा निगम से रिटायर तेज सिंह का आवास राजपुर रोड पर केएफसी रेस्टोरेंट के पीछे वाली गली में है। बुधवार शाम तेज सिंह की पत्नी विमला रावत मोथरोवाला में शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकलीं थी, महिला चिल्लाई तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही धारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंचीं।
चौकी प्रभारी कुलदीप पंत के साथ पुलिस ने सचिवालय से सटी झाड़ियों के जंगल में कांबिंग की। इस दौरान एक नशेड़ी युवक पुलिस को मिला। हालांकि महिला ने उसके पर्स लूटने की बात से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने फिर जंगल में कांबिंग की, लेकिन लुटेरे का पता नहीं लग पाया। लुटेरे की पहचान के लिए पुलिस केएफसी रेस्टोरेंट के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। विमला रावत ने बताया कि पर्स में दो हजार रुपये, उनका मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज रखे थे। विमला के बेटे संजय रावत उत्तराखंड पुलिस में दरोगा हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *