चोरी की फिराक में रात्रि को लॉकडाउन का उल्लंघन कर हुए शातिर चोर गिरफ्तार

Share your love

रिपोर्ट- करन सहगल

लॉकडाउन के चलते आज कल असामाजिक तत्व पैसा न होने के कारण आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक मैं हैं । ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उच्चाधिकारियों ने निर्देशानुसार थानाध्यक्ष राजपुर, अशोक राठौड़ द्वारा रात्रि को अनावश्यक रूप से घूमने वालो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । कल रात करीब २ बजे राजपुर थाना क्षेत्रांगत डाकपट्टी छेत्र में चीता पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को ओल्ड मंसूरी रोड पर देखा गया । रोकने का प्रयास करने पर वह वहां से भागने लगा जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया । तलाशी लेने पर इसके कब्जे से एक अदद अवैध चाकू व कुछ रेजगारी रुपये नगदी बरामद हुई । वह रात्रि को घूमने का कोई उचित कारण नही बता पाया । उक्त व्यक्ति पर अंतर्गत धारा 4/25 शस्त्र अधि0 व धारा 188, 268, 269,270 ipc व 51 (b) Disaster management एक्ट में गिरफ्तार किया गया ,तथा आज माननीय न्यायलय में पेश किया गया ।

पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम शिवराम मौर्य पुत्र रामजस मौर्य नि0 ओल्ड मंसूरी रोड डुंगल गांव थाना राजपुर, देहरादून बताया । वह तीन वर्ष पूर्व भी थाना राजपुर से ही चोरी के केस में जेल जा चुका है । नशे की लत के कारण वह कल रात को पुनः चोरी करने की फिराक में निकला था |

इससे पूर्व भी राजपुर पुलिस द्वारा लॉकडाउन के दौरन तीन चोरो को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *