चारधाम यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Share your love


लोकजन टुडे, ऋषिकेशः चार धाम यात्रा व पर्यटन काल को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंगलवार को तहसीलदार रेखा आर्य के नेतृत्व में टीम ने हरिद्वार मार्ग पर कॉलेज तिराहे से लेकर चंद्रभागा पुल तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया। वहीं देहरादून मार्ग पर नगर निगम की कर अधीक्षक निषाद अंसारी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों के साथ टीम की तीखी नोकझोंक भी हुई। देहरादून मार्ग पर गोपाल कुटी तक अतिक्रमण हटाया जाना है। वहीं जिलाधिकारी ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि फोर्स की भी जरूरत पड़ती है तो उपलब्ध कराएंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *