कल सफर करने वाले सावधान हड़ताल पर रहेंगे टैक्सी

Share your love

उत्तराखंड लोक जन टुडे ब्यूरो

कल यदि आप उत्तराखंड में कहीं सफर करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सावधानी से क्योंकि कल टैक्सी विक्रम टेंपो वेलफेयर एसोसिएशन हड़ताल पर जा रही है
गढ़वाल विक्रम टैंपो वेलफेयर ने भी नए एमवी एक्ट के विरोध में चक्का जाम करने जा रहा है
उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने नए परिवहन एक्ट के विरोध में बुधवार को प्रदेश व्यापी चक्का जाम का ऐलान किया है। महासंघ ने ऐलान किया कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी निजी व्यवसायिक वाहन का चक्का जाम रहेगा।
गढ़वाल विक्रम टेंपो वेलफेयर एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि नया परिवहन एप व्यवसायिक वाहन स्वामियों पर जबरन थोपा जा रहा है। इस एक्ट से जहां स्पेक्टर राज कायम होगा और भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलेगा। गढ़वाल विक्रम टेंपो वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सारस्वत ने कहा कि अभी यह सांकेतिक चक्काजाम है, यदि इसके बाद भी सरकार अपने निर्णय से बाज नहीं आती तो अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गढ़वाल मंडल व कुमाऊं मंडल की सभी परिवहन संस्थाओं व वाहन संचालकों से इस संबंध में वार्ता हो चुकी है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *