आतंकियों से मुठभेड़ में पौड़ी जिले का लाल शहीद!

Share your love

रिपोर्ट मुकेश बछेती
शहीद अमित अंथवाल

उत्तराखंड के एक और वीर सपूत ने देश रक्षा के लिए आने प्राणों का त्याग कर दिया। उत्तराखंड की मिट्टी में ऐसे लाल पैदा होते रहे हैं जो खुद के प्राणों से बढ़कर अपने देश को मानते हैं। वह नहीं डरते देश रक्षा में प्राणों का बलिदान देने में। शाहदत की इन तमाम कहानियों में एक पौड़ी जनपद से भी एक ओर किस्सा और जुड़ गया है। यहां के विकास खंड कल्जीखाल के कोला गांव का एक युवा कुपवाड़ा में शहीद हो गया। यहां आतंकियों ने जवानों के कैम्प में हमला किया जिसमें कमांडो अमित अण्थवाल शहीद हो गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इसके अलावा उत्तराखंड के एक और जवान के शहीद होने की खबर है। अमित दो बहिनों का एकलौता भाई था। और इन दिनों घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थी। अक्टूबर में उसकी शादी तय हुई थी। उनके साथी और जिला पंचायत सदस्य गौरव रावत ने बताया कि देश सेवा का जज्बा अमित में बचपन से ही था। कुछ माह पूर्व उसकी सगाई हुई थी। अक्टूबर में शादी तय होनी थी मगर इससे पूर्व ही अमित की शहादत की खबर ने परिवार सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ा दी, अमित के बचपन के दोस्त और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य गौरव रावत ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व ही उनकी अमित से फोन में बात हुई थी जिसमें अमित ने उन्हें अपनी शादी की तैयारी के बारे में भी जानकारी दी थी जिला पंचायत सदस्य गौरव भी उनकी शहादत पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं, जिला पंचायत सदस्य ने बताया की अमित के पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से उनके पैतृक गांव लाने की बात सामने आई है प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी अमित की शहादत पर अपना शोक व्यक्त किया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *