आंधी तूफान ने बरपाया कहर दो की मौत एक गंभीर घायल

Share your love

 

रफी खान: लोकजन टुडे,काशीपुर

काशीपुर सहित आसपास के क्षेत्र में आए भयंकर आंधी तूफान ने जमकर कहर बरपाया जिसके चलते दो राहगीरों की मौके पर ही मौत हो गई है तो वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है

आपको बता दें क्षेत्र में आए भीषण आंधी तूफान ने जहां इलाके के कई विद्युत पोलों को उखाड़ फेंका तो वही इसके जोर के आगे कई पुराने व बलशाली पेड़ भी खड़े ना रह सके! दूसरी ओर क्षेत्राधिकारी कार्यालय से सो कदम की दूरी पर स्थित केपीसी स्कूल की एक दीवार गिरने से दो राहगीर रश्मि पुत्री अजय सिंह व अमर अरोरा पुत्र हरिओम अरोरा की दीवार के नीचे दबने से मोके पर ही मौत हो गई वही पैराडाइज निवासी वरुण गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको स्थानीय राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है!

बताया जा रहा है कि उपरोक्त तीनों आंधी तूफान के दौरान केपीसी स्कूल के निकट से गुजर रहे थे कि तभी स्कूल की दीवार उन पर आ गिरी जहां दीवार के नीचे दबने से रश्मि और अमर अरोरा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई इस हृदय विदारक घटना के बाद प्रशासन की और काशीपुर स्थित हायर सेंटर पहुंचे एडीएम उत्तम सिंह चौहान ने घायल वरुण का हालचाल जाना,,वहीं उन्होंने मृतका रश्मि और मृतक अमर अरोरा के परिवार जनों को शासन की ओर से चार चार लाख रुपये देने की करी घोषणा इस दौरान उन्होंने घटना के बाबत जानकारी भी जुटाई!


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *