अनिल बलूनी ने कहा रोहित शेखर की मौत के कारणों की जल्द जांच हो

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी की मृत्यु के कारणों की निष्पक्ष और शीघ्र जाच की मांग की है। उन्होंने शनिवार को इस सिलसिले में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से मुलाकात की और कहा कि यह महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषय है।
उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य बलूनी ने कहा कि स्वर्गीय तिवारी देश व उत्तराखंड की विराट विभूति रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम और भारत की राजनीति में उनका सम्मानजनक स्थान है। हाल में दिवंगत हुए नारायण दत्त तिवारी के परिवार के लिए रोहित का निधन वज्रपात से कम नहीं है।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में रोहित के निधन को प्रथम दृष्टया हार्टअटैक समझा गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आशंका जाहिर की गई कि रोहित की मृत्यु का कारण सामान्य नहीं है। पुलिस इस संबंध में अन्य सभी पहलुओं पर जाच कर रही है। बलूनी के मुताबिक उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से अनुरोध किया कि निष्पक्ष तरीके से सच्चाई शीघ्र सामने आनी चाहिए।
तिवारी के उत्तराखंड सहित देश—विदेश में अनगिनत शुभचिंतक इस घटना से स्तब्ध हैं। जितनी जल्दी हो सके जांच पड़ताल पूरी होनी चाहिए, ताकि रोहित शेखर तिवारी के असमय निधन के कारणों का पता चल सके।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *