अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Share your love

लोकजन टुडे, रQद्रपुरः रुद्रपुर में गाबा चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक भूतबंग्ला निवासी भजन लाल (55) पुत्र मोहन लाल बीते बुधवार को डिबडिबा कालोनी में शादी समारोह में बाइक से गए हुए थे। गुरुवार सुबह करीब चार बजे वह घर को लौट रहे थे। इस दौरान गाबा चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल भजन को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक की दो लड़कियां और तीन लड़के हैं। मृतक बकरी—बकरों को खरीदने और बेचने का काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *