क्वारंटीन सेंटर से युवक फरार, मुकदमा दर्ज

Share your love

खटीमा: ऊधमसिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा में संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर राजकीय जनजाति छात्रावास में क्वारंटाइन युवक समीर क्वारंटाइन सेंटर से हुआ फरार। पुलिस ने फरार समीर पर आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा किया दर्ज। वही क्वॉरेंटाइन सेंटर से फरार समीर की तलाश में जुटी पुलिस ने फरार समीर को किया गिरफ्तार।

खटीमा के संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटर राजकीय जनजाति छात्रावास में कोरेंटिन किए गए युवक के भागने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम द्वारा देर रात युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गया। क्वॉरेंटाइन सेंटर से भागने वाला युवक समीर जहां 29 जून को मुंबई से आया था, वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे जनजाति आईटीआई छात्रावास क्वॉरेंटाइन सेंटर में क्वॉरेंटाइन किया गया था। लेकिन अपनी संस्थागत अवधि पूरी करने से पहले ही क्वॉरेंटाइन युवक समीर क्वॉरेंटाइन सेंटर से फरार हो गया।

क्वॉरेंटाइन सेंटर के नोडल अधिकारी राजीव कुमार सोलंकी ने जहां कोरेंटिन किए गए युवक के भागने की सूचना जिले के उच्च अधिकारी को दी है। वहीं खटीमा कोतवाली में फरार युवक समीर के खिलाफ तहरीर भी दी गयी। जिस पर खटीमा कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी युवक समीर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270 सहित आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005/ 51 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं देर रात पुलिस टीम ने फरार युवक समीर को गिरफ्तार कर वापस पर आईटीआई छात्रावास क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *